फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Government purchase of wheat will be done through offline tokens, tokens will be available at the purchase center

कानपुर देहात : ऑफलाइन टोकन से होगी गेहूं की सरकारी खरीद, क्रय केंद्र पर मिलेगा टोकन

Sun, 03 Apr 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Government purchase of wheat will be done through offline tokens, tokens will be available at the purchase center
रूरा मंडी निरीक्षक से नाराजगी जताते एडीएम वित्त एवं राजस्व। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गेहूं की सरकारी खरीद के लिए नीति तय कर दी गई है। इस बार ऑनलाइन टोकन व्यवस्था को रद्द कर दिया गया है। ऑफ लाइन टोकन से ही गेहूं की खरीद होगी। क्रय केंद्रों पर किसानों को टोकन मिलेगा। इसी के अनुसार अनाज की तौल होगी। भुगतान 72 घंटे में पीएफएमएस के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई है। जनपद में 57 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अधिकांश क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। जहां बारदाना आदि नहीं पहुंचा है वहां इंतजाम हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में गेहूं की कटाई व मड़ाई का काम कुछ विलंब से शुरू होने की वजह से अभी सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इधर 31 मार्च को सरकार ने क्रय नीति जारी की है। इसमें गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार शासन की ओर से ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों को क्रय केंद्र पर ऑफ लाइन टोकन मिलेगा। इससे किसानों को सहूलियत होगी और क्रय केंद्र प्रभारियों को भी ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की अड़चनों से निजात मिलेगी। गेहूं की छनाई सफाई के लिए किसानों को प्रति क्विंटल 20 रुपये पल्लेदार को देना होगा।
रूरा में क्रय केंद्र पर गंदगी देख भड़के एडीएम
कानपुर देहात। गेहूं की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्र कितने तैयार हैं इसकी हकीकत जिला खरीद अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व जांच रहे हैं। शनिवार को उन्होंने रूरा व डेरापुर क्षेत्र के कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। रूरा मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्र पर गंदगी व पोस्टर नहीं लगा मिलने पर उन्होंने मंडी निरीक्षक को फटकार लगाई। जल्द साफ सफाई कराने का अल्टीमेटम दिया।
जिला खरीद अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने शनिवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ सबसे पहले रूरा मंडी परिसर स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां गंदगी मिली, जबकि बैनर नहीं लगा दिखा। अव्यवस्था पर मंडी निरीक्षक शिवेंद्र कुमार को फटकार लगाई और सुधार का अल्टीमेटम दिया।

इसके बाद उन्होंने रेरी में पीसीएफ क्रय केंद्र देखा। यहां बारदाना और कांटा आदि व्यवस्था के निर्देश दिए। अकारू के पीसीएफ क्रय केंद्र का भवन जर्जर मिला। बैनर व अन्य व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिलीं। इस पर नाराजगी जताई। मुर्रा में पीसीयू के क्रय केंद्र पर बैनर मिला। एडीएम ने केंद्र प्रभारी को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed