फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Goat's child fell in the well, two villagers fainted in saving, referred to district hospital from CHC

कानपुर देहात ः कुएं में गिरा बकरी का बच्चा, बचाने में दो ग्रामीण हुए बेहोश, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

Fri, 03 Jun 2022 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Goat's child fell in the well, two villagers fainted in saving, referred to district hospital from CHC
सरवनखेड़ा। गजनेर थानाक्षेत्र के हरचंदापुर गांव में गुरुवार को सूखे कुएं में बकरी का बच्चा गिर गया। उसे निकालने के लिए कुएं में उतरे दो ग्रामीण जहरीली गैस की चपेट में आ गए। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरचंदापुर गांव निवासी पिंकू के घर के सामने 25 फीट गहरा कुआं काफी समय से सूखा पड़ा है। गुरुवार दोपहर बकरी का बच्चा अचानक कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए पिंकू कुएं में उतरा। जहां वह कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश गया।
विज्ञापन

यह देख पास में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान गांव निवासी मिथलेश उन्हें बाहर निकालने के लिए कुएं में उतरा। अंदर पहुंचते ही उसकी भी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी मिथलेश ने किसी तरह पिंकू और बकरी को कुएं से बाहर निकाला। कुएं से बाहर आते ही मिथलेश भी बेहोश हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मिथलेश व पिंकू को सीएचसी गजनेर ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed