फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Fraudulently changing debit card, youth arrested, 40 debit cards and two mobiles recovered

Kanpur Dehat: धोखाधड़ी कर डेबिट कार्ड बदलने वाले युवक को दबोचा, 40 डेबिट कार्ड और दो मोबाइल बरामद

Sun, 20 Aug 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2023 01:32 AM IST
सार

कस्बा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ कर चौकी ले गए। जहां तलाशी लेने पर उसके पास से 40 डेबिट कार्ड और दो मोबाइल मिले। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Fraudulently changing debit card, youth arrested, 40 debit cards and two mobiles recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के पुखरायां कस्बा स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में धोखाधड़ी कर लोगों के डेबिड कार्ड बदलने वाले युवक को एक ग्राहक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास से पुलिस ने 40 एटीएम कार्ड व दो मोबाइल बरामद किए। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बरौर थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी नसीरूद्दीन शनिवार को पुखरायां कस्बा स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने के लिए भांजे शोएब के साथ पहुंचे। जब वह डेबिट कार्ड से पैसा निकालने लगे तो वहां पहले से मौजूद कानपुर नगर के बारादेवी जूही काॅलोनी निवासी अवधेश सिंह ने बातों में उलझाकर उनका कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन

काफी कोशिश करने के बाद भी जब एटीएम से पैसा नहीं निकला, तो उनको शक हुआ। इस पर पास खड़े युवक को पकड़ कर तलाशी, ली तो उनका कार्ड उसके पास मिला। इस पर सूचना बैंक शाखा प्रबंधक पुनीत बाजपेयी व पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ कर चौकी ले गए। जहां तलाशी लेने पर उसके पास से 40 डेबिट कार्ड और दो मोबाइल मिले। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed