{"_id":"63b1ea7fcbf67b33fe504e5a","slug":"kanpur-dehat-fraud-of-thousands-of-rupees-in-the-name-of-providing-benefits-of-pradhan-mantri-awas-yojana-akbarpur-news-knp7365578122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी
विज्ञापन
शिवली। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग ने एक युवक को हजारों रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मैथा ब्लॉक की ग्राम सभा संग्रामपुर के मजरा बलुआपुर गांव निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने बताया कि वह सचिवालय लखनऊ से बोल रहा है।
उसका प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन हुआ है। इसके लिए पैसे देने पड़ेंगे। इस पर गूगल-पे के जरिये उसने तीन बार में 24 हजार 500 रुपये भेज दिए। बाद में ब्लॉक में जाकर पता किया, तो खुद के ठगे जाने की बात पता चली। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।