फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Four teams raided 37 shops, filled 24 samples of seeds

कानपुर देहात : चार टीमों ने 37 दुकानों पर मारा छापा, बीज के 24 नमूने भरे

Thu, 23 Jun 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Four teams raided 37 shops, filled 24 samples of seeds
कानपुर देहात। डीएम के निर्देश पर कृषि समेत अन्य विभागों की चार टीमों ने बुधवार को बीज की 37 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बीज के 24 नमूने संकलित किए कर जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

छापे के लिए बनी पहली टीम उप कृषि निदेषक व जिला उद्यान अधिकारी की रही। अकबरपुर में 10 बीज दुकानों पर छापा मारकर अधिकारियों ने बीज के 11 नमूने भरे।
द्वितीय टीम में भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी व भोगनीपुर एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने तहसील भोगनीपुर व सिकंदरा में नौ बीज दुकानों पर छापा मारकर बीज के पांच नमूने भरे।
विज्ञापन

तृतीय टीम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने तहसील मैथा व रसूलाबाद में 10 बीज दुकानों पर छापा मारकर बीज के तीन नमूने भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्थ टीम में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी व अकबरपुर एवं पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी ने तहसील डेरापुर में आठ बीज दुकानों पर छापा मारकर बीज के पांच नमूने भरे। अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर चार दुकानदारों को नोटिस दिया गया। कुल 37 बीज दुकानों पर छापामारी कर बीज के 24 नमूने भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed