फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: four miscreants of inter-district thieves gang arrested, eight thefts revealed

kanpur dehat : अंतरजनपदीय चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार, आठ चोरियों का हुआ खुलासा

Wed, 20 Jul 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: four miscreants of inter-district thieves gang arrested, eight thefts revealed
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने मंगलवार को अंतरजनपदीय चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल औरैया निवासी दो भाई समेत चार शातिरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इसी गिरोह ने आंबेडकर नगर में एक प्रधानाचार्य के घर समेत जिले में आठ वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों से नकदी समेत करीब 12 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मंगलवार को एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि सोमवार की रात अकबरपुर थाना पुलिस व स्वॉट टीम ने कस्बे से औरैया जिले के दिबियापुर के नंदपुर निवासी राजेंद्र सिंह, उसके भाई सज्जन, गांव के ही नंदकिशोर उर्फ नंदू व निंझना गांव के बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी कई जिलों में चोरी की वारदातें करते हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने का हार, दो बाले, पांच चांदी के सिक्के, पायल, मालाएं, वारदात में प्रयुक्त दो बाइकें, तमंचा, एक कार व करीब 2.25 लाख रुपये नकद समेत कुल 12 लाख का माल बरामद किया है।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिरों ने ही अकबरपुर के आंबेडकर नगर निवासी प्रधानाचार्य विनोद पाल के घर इसी माह चोरी की थी। इसके अलावा सिकंदरा मालवीय नगर में एक व्यापारी के घर से मार्च में चोरी की थी। रूरा व मुंगीसापुर में मार्च में किसानों के घर से लाखों का माल पार किया था।
सभी पर पहले से ही कई थानों में मामले दर्ज हैं। सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।

चोरों को दबोचने वाली टीम में थाना प्रभारी अकबरपुर प्रमोद कुमार शुक्ला, दरोगा नसीम खान, राहुल कुमार, रजनीश, एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम, सोनू यादव, ध्यानेंद्र, अनूप कुमार, महेश कुमार गुप्ता, सौरभ कुमार व महेंद्र सोनकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed