फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four miscreants looted one lakh rupees from a woman, the police chased them and fled leaving the bike

Kanpur Dehat: चार बदमाशों ने महिला से एक लाख रुपये लूटे, पुलिस ने किया पीछा तो बाइक छोड़कर भागे

Wed, 12 Jul 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Jul 2023 01:28 AM IST
सार

थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित गोरेलाल की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला किसी फाइनेंस कंपनी से लेनदेन के विवाद का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
Four miscreants looted one lakh rupees from a woman, the police chased them and fled leaving the bike
लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

कानपुर देहात में तिगाईं गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करके दंपती की बाइक रोक ली। इसके बाद महिला के हाथ से बैग छीनकर उसमें रखे एक लाख रुपये लूटकर भाग गए। सूचना पर पीआरवी टीम के पीछा करने पर घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर आगे बदमाश वारदात में प्रयुक्त एक बाइक छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन

पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। झींझक के उडऩवापुर निवासी गोरेलाल ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी रचना के साथ अकबरपुर में एक व्यक्ति को प्लाट के लिए एक लाख रुपये देने गए थे। प्लाट विक्रेता के न मिलने पर वह बाइक से पत्नी के साथ घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

तिंगाई गांव के पास दो बाइकों से आए चार युवकों ने ओवरटेक करके उनकी बाइक रोक ली। वह कुछ समझ पाते कि युवकों ने रचना के हाथ से बैग छीनकर उसमें रखे एक लाख रुपये निकाले और बाइकों से भाग गए। इस दौरान युवकों ने उनके साथ मारपीट भी की। उनकी सूचना पर पीआरवी की टीम मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के बाद टीम ने नकदी लेकर भागे युवकों का पीछा किया, तो हसनापुर के पास वारदात में प्रयुक्त एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित गोरेलाल की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला किसी फाइनेंस कंपनी से लेनदेन के विवाद का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed