फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Four doctors found missing from OPD, Timardar accused of prescribing medicine outside

Kanpur Dehat : ओपीडी से नदारद मिले चार चिकित्सक, तीमारदार ने बाहर की दवा लिखने का लगाया आरोप

Wed, 31 Aug 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Four doctors found missing from OPD, Timardar accused of prescribing medicine outside
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीजों से जानकारी लेतीं डीएम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल का मंगलवार की सुबह डीएम नेहा जैन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार चिकित्सक अपनी कुर्सी से नदारद मिले। वहीं एक तीमारदार ने चिकित्सक पर बाहर की दवा लिखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। सीएमएस ने नदारद चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी नहीं रुक रही है। चिकित्सक प्रतिदिन ओपीडी में साढ़े नौ और 10 बजे के बीच आते हैं। मंगलवार को भी कुछ यही हाल रहा।
इसे देखने के लिए सुबह नौ बजे अस्पताल की ओपीडी में पहुंचीं डीएम नेहा जैन को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर चंद्रा, चेस्ट फिजिशियन डॉ. रिजवान खालिद, ईएनटी डॉ. आशीष चौबे और जनरल फिजिशियन डॉ. प्रतीक सीट से नदारद मिले। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी और जनरल वार्ड के अलावा डायलिसिस यूनिट, एनआरसी, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे कक्ष को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान झींझक की फरजाना ने डीएम से बताया कि चिकित्सक ने बाहर से दवा मंगाई है। इस पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई और पर्चे की फोटो खींच ली। हालांकि पर्चे में किस डॉक्टर ने दवा लिखी यह महिला नहीं बता पाई।
इसके बाद डीएम सखी वन स्टाप सेंटर पहुंची। उन्होंने विजिटर रजिस्टर चेक करने के बाद सेंटर में मौजूद चार पीड़िताओं से वार्ता की। जिला अस्पताल परिसर में बने आयुष विंग में पहुंची डीएम को गंदगी मिली। इस पर नाराजगी जता साफ-सफाई के लिए सीएमएस को निर्देशित किया।

सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले चारों डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। वहीं, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि डीएम ने औषधि केंद्र के बाहर लगी एलइडी में दवाओं का नाम दर्शाने व ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed