फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Four arrested for robbing petrol pump workers, two bikes used in robbery recovered

Kanpur Dehat : पेट्रोल पंप कर्मियों को लूटने में चार गिरफ्तार, लूट में प्रयोग की गईं दो बाइकें बरामद

Wed, 21 Sep 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Four arrested for robbing petrol pump workers, two bikes used in robbery recovered
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। मैथा रनियां मार्ग पर एक महीने पहले पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से 11 सौ रुपये व मोबाइल की हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई रकम के सात सौ रुपये, मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद करने का दावा भी पुलिस ने किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने टीम के साथ सोमवार की रात रसूलाबाद रोड के कल्याणपुर तिराहे के पास बाइक से आ रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए शिवली के मारग मैथा निवासी अमन शुक्ला, सरैया लालपुर के मोहित के पास से तीन व दो सौ रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

दोनों से पूछताछ के बाद शिवली के ही टिकरी गांव के राज उर्फ आर्यन व सरैया लालपुर के सूरज को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से मोबाइल फोन व दो सौ रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार पकड़े गए चारों लोगों ने पूछताछ में मैथा रनियां मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के कर्मियों से लूट करने की बात स्वीकार की। दोपहर बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed