फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Four and a half thousand people upset due to drinking water crisis, women of Marua village demonstrated

कानपुर देहात : पेयजल संकट से साढ़े चार हजार लोग परेशान, मरुआ गांव की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 May 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Four and a half thousand people upset due to drinking water crisis, women of Marua village demonstrated
मरुआ गांव में खाली बाल्टियां लेकर खड़ीं महिलाएं। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अमरौधा ब्लॉक के शाहजहांपुर में कई दिन से जलापूर्ति का संकट है। करीब साढ़े चार हजार लोग परेशान हो रहे हैं। रविवार को मरुआ गांव की महिलाओं ने खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कहा, कि जल्द सुधार न हुआ तो तहसील में धरना दिया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को भी ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा था। प्रदर्शन पर शनिवार को जलापूर्ति की गई लेकिन रविवार को फिर से पानी घरों में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में 250 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनी है। यहां से शाहजहांपुर, जहांगीरपुर, सट्टी व मरुआ गांवों में जलापूर्ति की व्यवस्था है। गर्मी में जलापूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जरूरत का पानी लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर व मरुआ गांव में करीब नौ सौ घरों में कनेक्शन है। पूरी क्षमता से टंकी से जलापूर्ति न होने से शाहजहांपुर में पांच सौ और मरुआ गांव में चार सौ घरों में पानी की किल्लत बनी है। लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल रहा है।
सबसे अधिक समस्या महिलाओं के सामने आ रही है। उन्हें रसोई में भोजन पकाने, पीने, बर्तन और कपड़े धोने के लिए दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। शुक्रवार को जलापूर्ति की किल्लत पर लोगों ने प्रदर्शन किया तो शनिवार को जल निगम के जेई गांव पहुंच गए और जलापूर्ति कराई।
इसके बाद रविवार को फिर से घरों में पानी नहीं पहुंचा। मरुआ गांव में महिलाएं पानी आने का इंतजार करतीं रहीं, लेकिन जब पानी नहीं आया तो खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया। रमाकांती, प्रेमा देवी, रजनी, गीता, रानी देवी, माया देवी, ऊषा, रोशनी आदि ने बताया कि केवल शनिवार को जलापूर्ति ठीक से हुई।
जेई ने भरोसा दिया था कि अब रोज पानी मिलेगा। लेकिन रविवार को फिर से घरों में पानी नहीं आया। कहा कि समाधान के बजाय अधिकारी टरका रहे हैं। जबकि उन्हें गर्मी में पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।

बिजली कटौती बढ़ गई है। 250 किलोलीटर क्षमता की टंकी पूरी भरने में छह घंटे का वक्त लगता है। टंकी पूरी तरह से भर नहीं पाती है। इधर आगे की तरफ के घरों में पानी भरकर लोग टोंटी नहीं बंद करते हैं। इसकी वजह से दूर वाले छोर पर घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। अब दूसरे नलकूप से सीधे पाइप लाइन में जलापूर्ति के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों की सहमति पर सीधे पाइप लाइन में जलापूर्ति की जाएगी। इससे प्रेशर से पानी घरों में आएगा। - संजय कुमार, जेई जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed