फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Former Deputy CM Dinesh Sharma said after unveiling the statue, BJP respecting democracy fighters

कानपुर देहात : प्रतिमा अनावरण कर बोले पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करती भाजपा

Fri, 22 Apr 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Former Deputy CM Dinesh Sharma said after unveiling the statue, BJP respecting democracy fighters
राजपुर। सिल्हौला बुजुर्ग गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोकतंत्र सेनानी की प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने गांव में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का काम किया है।
विज्ञापन

सिल्हौला बुजुर्ग गांव निवासी महावीर त्रिपाठी जनसंघ से लेकर भाजपा तक में सक्रिय सदस्य रहे। पिछले वर्ष कोरोना से उनकी मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को प्रथम पुण्यतिथि पर गांव पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने पत्नी रामा त्रिपाठी, पुत्र भाजपा नेता अंशू त्रिपाठी, विकास व राहुल को ढांढस बधाया। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि महावीर त्रिपाठी भाजपा के जमीनी नेता थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, बंशलाल कटियार, मदन पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राकेश कटियार, लोकतंत्र सेनानी राजकुमार चौबे, शिवाकांत मिश्रा मौजूद रहे।
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान परिवारीजनों की आंखों में आंसू छलक आए। पत्नी रामा त्रिपाठी ने कहा कि पति जिस सम्मान के हकदार थे, उसे आज पूर्व डिप्टी सीएम ने पूरा किया।
आने वाले समय में यूपी होगा विशेष राज्य : डॉ. दिनेश
पुखरायां। पांच वर्षों में प्रदेश सरकार ने सभी का साथ सभी का विकास के तहत कार्य किया। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास कार्य करा रही हैं। आने वाले समय में यूपी एक विशेष राज्य होगा। यह बातें पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने पुखरायां स्थित एक गेस्ट हाउस में कहीं।

वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री के पुत्र सुजय अग्निहोत्री के बागदान कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों और मजदूरों के हित में कार्य करती है। युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed