{"_id":"631ce95cd7fb2919117aaddb","slug":"kanpur-dehat-former-cm-akhilesh-tweeted-when-is-bjp-getting-hoardings-written-thank-you-for-such-development-akbarpur-news-knp717460330","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : पूर्व सीएम अखिलेश ने किया ट्वीट, ऐसे विकास के लिए थैंक्यू लिखे हुए होर्डिंग कब लगवा रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : पूर्व सीएम अखिलेश ने किया ट्वीट, ऐसे विकास के लिए थैंक्यू लिखे हुए होर्डिंग कब लगवा रही भाजपा
विज्ञापन
पूर्व सीएम अखिलेश यादव का ट्वीट। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। मरहमताबाद में बनी हवाई पट्टी की बदहाली पर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर व्यंग किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘भाजपा सरकार ऐसे विकास के लिए थैंक्यू लिखे हुए होर्डिंग कब लगवा रही है?’।
जिले में हवाई पट्टी बनाने का प्रस्ताव वर्ष 2014 में सपा सरकार के कार्यकाल में हुआ था। वर्ष 2015 में करीब 3.12 अरब रुपये से कार्यदायी संस्था राइटस लिमिटेड ने हवाई पट्टी का निर्माण शुरू कराया था।
इसके लिए शिवली क्षेत्र के भेवान, कांशीपुर, मरहताबाद व बारनपुर कहिंजरी गांव की भूमि अधिगृहीत की गई थी। करीब तीन किलोमीटर लंबी व साढ़े तीन सौ मीटर चौड़ी हवाई पट्टी का काम वर्ष 2017 में पूरा हो गया।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से इस पर राजकीय विमान उतारकर टेस्टिंग की गई। 2022 अप्रैल में नागरिक उड्डयन विभाग व प्रशासनिक अफसरों की टीम ने हवाई पट्टी पर विमान की लैंडिंग की स्थिति जांची थी। साथ ही कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए थे।
उसके बाद भी खामियों को ठीक नहीं किया गया। इस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार रात तीन फोटो के साथ ट्वीट किया। इसमें टूटी बाउंड्री व हवाई पट्टी पर घूमते मवेशी दिख रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने इन फोटो के साथ ही ‘भाजपा सरकार ऐसे विकास के लिए थैंक्यू लिखे हुए होर्डिंग कब लगवा रही है?’ टिप्पणी भी की है।
हवाई पट्टी का कार्य उच्चस्तरीय अधिकारियों की देखरेख में होता है। कार्यदायी संस्था की ओर से हवाई पट्टी की देखरेख के लिए कर्मचारी रखा गया है। - महेंद्र सिंह, एसडीएम मैथा