फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Five earths arose simultaneously, people's eyes were filled, there was chaos in Jasoura and Patepur

कानपुर देहात : एक साथ उठीं पांच अर्थियां, भर आईं लोगों की आंखें, जसौरा व पातेपुर में मचा कोहराम

Tue, 31 May 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Five earths arose simultaneously, people's eyes were filled, there was chaos in Jasoura and Patepur
हादसे में घसीटेलाल की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। मूसानगर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के शव सोमवार की सुबह गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग अपनों से लिपट कर बिलख पड़े। रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने किसी सभी को संभाला।
विज्ञापन

एक साथ पांच अर्थियां उठीं, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। जसौरा में तो आसपास गांव के लोग भी पहुंचे थे। दोपहर में मूसानगर के हलिया घाट पर सभी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जसौरा गांव निवासी प्रदीप उर्फ बना, उनका बेटा रिवांश, राजेंद्र पाल, अशोक गुप्ता व पातेपुर गांव के घसीटे लाल समेत अन्य लोग रविवार को वैन से चित्रकूट जाने के लिए निकले थे। मूसानगर क्षेत्र के मुगल रोड पर बीआरडी कॉलेज के सामने स्कूली बस ने वैन में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस यात्रियों को लेकर चित्रकूट जा रही थी। हादसे में पांचों लोगों की जान चली गई थी। डीएम नेहा जैन की अनुमति से रविवार देर रात ही सभी का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सोमवार की सुबह पिता-पुत्र समेत पांचों लोगों के शव जसौरा व पातेपुर गांव पहुंचे, तो कोहराम मच गया।

परिजन अपनों के शव से लिपट कर बिलख पड़े। इस दौरान आसपास के गांवों के तमाम लोग जसौरा व पातेपुर गांव पहुंच गए। लोगों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाकर शांत कराया। वहीं, इस हादसे से दुखी कई लोगों के घरों में चूल्हे भी नहीं जले। रिश्तेदारों व परिचितों ने दुखी परिवार के लोगों के घर में भोजन की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed