{"_id":"62951ec2d45d9525756c3525","slug":"kanpur-dehat-five-earths-arose-simultaneously-people-s-eyes-were-filled-there-was-chaos-in-jasoura-and-patepur-akbarpur-news-knp699762985","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : एक साथ उठीं पांच अर्थियां, भर आईं लोगों की आंखें, जसौरा व पातेपुर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : एक साथ उठीं पांच अर्थियां, भर आईं लोगों की आंखें, जसौरा व पातेपुर में मचा कोहराम
विज्ञापन
हादसे में घसीटेलाल की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। मूसानगर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के शव सोमवार की सुबह गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग अपनों से लिपट कर बिलख पड़े। रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने किसी सभी को संभाला।
एक साथ पांच अर्थियां उठीं, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। जसौरा में तो आसपास गांव के लोग भी पहुंचे थे। दोपहर में मूसानगर के हलिया घाट पर सभी का अंतिम संस्कार किया गया।
जसौरा गांव निवासी प्रदीप उर्फ बना, उनका बेटा रिवांश, राजेंद्र पाल, अशोक गुप्ता व पातेपुर गांव के घसीटे लाल समेत अन्य लोग रविवार को वैन से चित्रकूट जाने के लिए निकले थे। मूसानगर क्षेत्र के मुगल रोड पर बीआरडी कॉलेज के सामने स्कूली बस ने वैन में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
बस यात्रियों को लेकर चित्रकूट जा रही थी। हादसे में पांचों लोगों की जान चली गई थी। डीएम नेहा जैन की अनुमति से रविवार देर रात ही सभी का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सोमवार की सुबह पिता-पुत्र समेत पांचों लोगों के शव जसौरा व पातेपुर गांव पहुंचे, तो कोहराम मच गया।
परिजन अपनों के शव से लिपट कर बिलख पड़े। इस दौरान आसपास के गांवों के तमाम लोग जसौरा व पातेपुर गांव पहुंच गए। लोगों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाकर शांत कराया। वहीं, इस हादसे से दुखी कई लोगों के घरों में चूल्हे भी नहीं जले। रिश्तेदारों व परिचितों ने दुखी परिवार के लोगों के घर में भोजन की व्यवस्था कराई।