{"_id":"62a8ea340fbaf24a9a7d708b","slug":"kanpur-dehat-fire-broke-out-in-dcm-filled-with-readymade-clothes-police-stopped-traffic-on-the-lane-going-to-kanpur-akbarpur-news-knp7023819188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : रेडीमेड कपड़ों से भरी डीसीएम में लगी आग, पुलिस ने कानपुर जाने वाली लेन पर रोका यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : रेडीमेड कपड़ों से भरी डीसीएम में लगी आग, पुलिस ने कानपुर जाने वाली लेन पर रोका यातायात
विज्ञापन
रायपुर बंबे पर धू धू कर जलती डीसीएम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रनिया। अकबरपुर में रायपुर बंबे के पास रेडीमेड कपड़ों से भरी डीसीएम में सोमवार की रात आग लग गई। डीसीएम को जलता देख पुलिस ने कानपुर लेन से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया।
हाईवे किनारे बनी एक फैक्टरी के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। हादसे में डीसीएम चालक की जान बच गई।
रेडीमेड कपड़ों से भरी डीसीएम सोमवार की रात अकबरपुर से कानपुर की तरफ जा रही थी। रायपुर बंबे के पास अचानक उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
डीसीएम को लपटों से घिरा देख पुलिस ने कानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इसके बाद दमकल को सूचना दी। पुलिस ने आसपास बनी फैक्टरी के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
दमकल कर्मी काफी देर बाद मौके पर पहुंचे। आग से डीसीएम व उस पर लदे कपड़े जल गए। रनियां चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि डीसीएम में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक भी सुरक्षित बच गया है। आग से किसी कितने का नुकसान हुआ है यह चालक नहीं बता सका है।