{"_id":"5e90c1848ebc3e6fd43b5ee1","slug":"kanpur-dehat-fire-akbarpur-news-knp5546496151","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत स्पार्किंग की चिंगारी से 40 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत स्पार्किंग की चिंगारी से 40 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
फसल जलने के बाद खेत पर मायूस बैठा किसान का परिवार।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। बैरगरा गांव के किनारे से निकली विद्युत लाइन में शुक्रवार को अचानक स्पार्किंग होने लगी। इससे निकली चिंगारी से गांव के 13 किसानों की 40 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेखपाल के क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने के बाद सभी प्रभावित किसानों को मदद दी जाएगी।
शुक्रवार दोपहर विद्युत लाइन में स्पार्किंग के बाद चिंगारी रेशमा के खेत में जा गिरी। इससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलने लगी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी का पाइप आग में जल गया। बाद में टैंक में पानी खत्म हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गांव के 13 किसानों की 40 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
एसडीएम अंजू वर्मा ने लेखपाल शिवकांत को मौके पर भेजा। लेखपाल ने बताया कि गांव के जयकरण, चंद्रपाल, उदयवीर, रामगोपाल, इदरीश, मोहम्मद अली, मोहम्मद असलम, रामशंकर, दयाशंकर, शिवसागर, कृष्ण मुरारी, राधारमण सहित रेश्मा पत्नी स्व. लाखन की 40 बीघा खेत में खड़ी फसल जल गई है। रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।