फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Fields covered with fog, melting increased due to icy wind blowing at a speed of 7.3 km per hour

Kanpur Dehat : कोहरे की चादर से ढके खेत, 7.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीबर्फीली हवा से बढ़ी गलन

Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Fields covered with fog, melting increased due to icy wind blowing at a speed of 7.3 km per hour
मुगल रोड के चपरघटा पुल पर खेतों में छाई कोहरे की सफेद चादर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मौसम हर दिन और ठंडा हो रहा है। बुधवार को तेज गति से चली बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई। पूरे दिन सर्द हवाएं चलीं। दोपहर में धूप निकली तो कुछ राहत रही, लेकिन शाम को फिर से लोग कांप गए। खेतों में सिंचाई के चलते जहां घना कोहरा छाया रहा वहीं, हाईवे व अन्य मार्गों पर धुंध नहीं होने से वाहनों का आवागमन सुचारु रहा।
विज्ञापन

बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से गलन भरी सर्दी पड़ रही है। किसानों ने फसलों को पाले से बचाने के लिए खेतों की सिंचाई की है। इससे सुबह खेतों पर घना कोहरा छाया दिखा। इधर पूरे दिन बर्फीली हवा चलने से लोग गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकले।
विज्ञापन

दोपहर में धूप खिली तो बुजुर्गों व महिलाओं को छतों पर बैठे देखा गया। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाएं 7.1 किमी की गति से चलीं। इससे ठिठुरन रही। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सुबह और रात में कोहरा बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा, वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
छह तहसीलों में भेजे दस हजार कंबल, 1539 जरूरतमंदों को बांटे
कानपुर देहात। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए छह तहसीलों में दस हजार कंबलों की खेप भेजी गई है। अब तक 1539 कंबल जरूरतमंदों को बांटे गए हैं। सबसे अधिक कंबल अकबरपुर तहसील को दिए गए हैं। यहां 1750 कंबलों की खेप में 90 जरूरतमंदों को दिए गए हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने बताया कि शासन की ओर से 30 लाख रुपये कंबल के लिए दिए गए थे। इससे दस हजार कंबलों की खरीद हुई है। रसूलाबाद, मैथा, भोगनीपुर, सिकंदरा व डेरापुर में 1650-1650 कंबल प्रति तहसील के अनुसार दिए गए हैं।

जरूरतमंदों को इनका वितरण कराया जा रहा है। भोगनीपुर में 160 कंबल बांटे गए हैं। डेरापुर में 250 कंबल का वितरण हो चुका है। सिकंदरा में 180 कंबल और रसूलाबाद में 494 कंबल बांटे गए हैं। मैथा तहसील में 410 कंबल बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed