फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Fever outbreak in two villages of Sarwankheda, 79 sick, two people found dengue infected after testing with kit

Kanpur Dehat : सरवनखेड़ा के दो गांवों में बुखार का प्रकोप, 79 बीमार, किट से जांच में दो लोग मिले डेंगू संक्रमित

Sat, 05 Nov 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Fever outbreak in two villages of Sarwankheda, 79 sick, two people found dengue infected after testing with kit
सीएचसी में खून की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। जिले में दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है। सरवनखेड़ा क्षेत्र के सैंथा व जग्गू पुरवा गांव में बुखार का प्रकोप है। यहां 79 लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम दोनों गांवों में पहुंची।
विज्ञापन

मरीजों को दवा देने के साथ ही 30 लोगों की मलेरिया और 24 लोगों की एलाइजा जांच के लिए सैंपल लिया। उधर, रसूलाबाद सीएचसी में किट से हुई जांच में दो लोग डेंगू संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने जिले से 30 लोगों का एलाइजा टेस्ट कराने के लिए सैंपल जीएसवीएम कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

सैंथा गांव में काफी लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना ग्राम प्रधान मोहम्मद कासिम ने सरवनखेड़ा पीएचसी प्रभारी डॉ. विशाल दिवाकर को दी। इस पर शुक्रवार को डॉ. सोम पांडेय के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने पंचायत भवन में कैंप लगाकर 40 लोगों की जांच कर दवा दी। यहां 15 लोगों की मलेरिया व 14 लोगों की डेंगू जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर डॉ. मयूरी गुप्ता के नेतृत्व में जग्गू पुरवा गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 39 लोगों की जांच की। इसमें 15 मरीजों मलेरिया व 10 की डेंगू जांच के लिए रक्त का सैंपल लिया गया। टीम में संक्रामक रोग प्रभारी आशीष सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, रामजी सैनी मौजूद रहे।
उधर, रसूलाबाद शास्त्री नगर निवासी मोहिनी (45) और चंदनपुर निवासी राघवेंद्र (35) को तीन दिन से तेज बुखार आ रहा था। दोनों पास के मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रहे थे। शुक्रवार को हालत ज्यादा बिगड़ी तो दोनों रसूलाबाद सीएचसी पहुंचे।
यहां लक्षण के आधार पर डॉ. रविप्रकाश सोनी ने किट से डेंगू की जांच कराई तो वह संक्रमित मिले। इसके बाद दोनों का सीएचसी में उपचार शुरू हुआ। डॉ. रविप्रकाश सोनी ने बताया कि दोनों लोग किट से हुई जांच में डेंगू संक्रमित मिले हैं। दोनों का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए जीएसवीएम भेजा गया है।
वहीं, झींझक के मुंडेरा गांव निवासी अविनाश (20) लखनऊ में रहते हैं। वहां उनका एलाइजा टेस्ट हुआ तो वह डेंगू संक्रमित मिले। जानकारी होने पर शुक्रवार को सीएचसी झींझक की टीम मुंडेरा गांव पहुंची। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि अविनाश के घर व आसपास में दवा का छिड़काव कराया गया है। परिवार के तीन लोगों का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा गया है।
वहीं, मलासा ब्लॉक के अकबर नगर निवासी प्रदीप (38) की हैलट में एक नंवबर को मौत हुई थी। सूचना पर देवीपुर सीएचसी की टीम प्रदीप के घर पहुंची तो पता चला कि लीवर से जुड़ी बीमारी के चलते उनकी मौत हुई है।

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विकास ने बताया कि बिदखुरी गांव निवासी अंकित (20) की पुखरायां सीएचसी में किट से जांच की तो डेंगू की पुष्टि हुई थी। निगरानी के लिए आशा को लगाया गया है। अंकित का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा गया है। संक्रामक रोग प्रभारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक डेंगू के छह केस मिले हैं। इसमें से एक महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed