फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Fauji's family sleeping, goods worth nine lakhs including cash stolen from home

कानपुर देहात : सोता रहा फौजी का परिवार, घर से नकदी समेत नौ लाख का माल चोरी

Tue, 26 Apr 2022 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Fauji's family sleeping, goods worth nine lakhs including cash stolen from home
चोरी के बाद घटना की जानकारी लेते कोतवाल अकबरपुर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मड़ैयन गांव में सोमवार रात फौजी व परिजन छत पर सोते रहे और गेट के कुंडे की तरफ की दीवार काटकर चोर घर के घुस आए। इसके बाद 50 हजार रुपये नकदी व सोने-चांदी के जेवर समेत नौ लाख का माल पार कर दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। खेत के पास छोटा बक्सा व अन्य सामान पड़ा मिला। पुलिस व डॉग स्क्वॉड ने छानबीन की।
विज्ञापन

रनियां से पतारी मार्ग पर मडईन गांव है। गांव निवासी दयाशंकर का पुत्र शिवम पाल फौज में है। गांव के बाहर मकान बना है। शिवम 26 मार्च को अवकाश पर घर आया है। सोमवार रात में शिवम पाल पिता को लेकर गांव में एक शादी शादी समारोह में शामिल होने गया था। घर पर पत्नी आठ माह की बेटी, पत्नी शालिनी, मां रामा व दादी सियादुलारी थी।
विज्ञापन

देर रात करीब 12 बजे दयाशंकर व शिवम घर लौटे। इसके बाद शिवम, पत्नी व बेटी को लेकर छत पर सोने चला गया। जबकि दयाशंकर, उनकी पत्नी व मां सियादुलारी घर के बाहर चारपाइयों पर सो गए। देर रात में चोरों ने खेत की ओर लगे लोहे के गेट के कुंडे की तरफ की दीवार काट दी। इसके बाद गली में आकर लकड़ी के दो दरवाजों के पल्ले तोड़ और आंगन में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में लगा ताला तोड़ कर वहीं रखी चाबी से अलमारी खोली और नकदी व सोने-चांदी के जेवर, सूटकेस आदि उठा ले गए। मंगलवार की सुबह दयाशंकर जगने पर आंगन में गए तो दरवाजे टूटे और कमरे का सामान अस्त व्यस्त देखकर सन्न रह गए। उन्होंने शिवम को बुलाया। इधर खेत की ओर गए ग्रामीणों ने छोटा बक्सा व अन्य सामान पड़ा देखा।

सूचना पर सीओ प्रभात कुमार, कोतवाल विनोद पांडेय, डॉग स्क्वॉड टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट पहुंचे और छानबीन शुरू की। दयाशंकर ने पुलिस को बताया कि 50 हजार नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब नौ लाख का माल चोर ले गए। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। एसओजी के साथ रनियां व अकबरपुर कोतवाली पुलिस की तीन टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed