{"_id":"622a5edf80758d3a13390769","slug":"kanpur-dehat-father-was-sleeping-in-the-room-of-the-tube-well-in-the-field-the-young-man-gave-his-life-by-hanging-on-the-tree-akbarpur-news-knp6849575118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : खेत में लगे नलकूप के कमरे में सो रहे थे पिता, पेड़ पर फंदा डाल युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : खेत में लगे नलकूप के कमरे में सो रहे थे पिता, पेड़ पर फंदा डाल युवक ने दी जान
विज्ञापन
युवक की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। गजनेर के सूरजपुर गांव में एक युवक ने बाग में लगे आम के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सूरजपुर निवासी योगेंद्र सिंह का बेटा अमर बहादुर सिंह (18) गुरुवार को खेत जाने की बात कह कर घर से निकला। उसके पिता खेत में ही लगे नलकूप के कमरे में सो रहे थे। अमर बहादुर ने वहां रस्सी से बंधी गाय को खोल दिया।
इसके बाद उसी रस्सी से पास के एक पेड़ में फंदा डालकर फांसी लगा ली। योगेंद्र की नींद खुली तो पेड़ पर बेटे का शव लटका देखा। इस पर वह बिलखने लगे। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
गांव के लोगों ने बताया कि अमर जब दो महीने का था तब उसकी मां की मौत हो गई थी। उसकी परवरिश चाचा ज्ञानेंद्र व चाची निशा ने की।
जूनियर हाईस्कूल के बाद से उसने पढ़ाई बंद कर दी थी। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।