फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Farmers created ruckus in the block office

Kanpur News: छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों ने ब्लॉक कार्यालय में किया हंगामा

Fri, 25 Aug 2023 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Farmers created ruckus in the block office
राजपुर। खेत में फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। समस्या को लेकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे किसानों को अफसर नहीं मिले।
विज्ञापन


इससे नाराज किसानों ने बीडीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी और हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर दो घंटे बाद एडीओ पंचायत ने किसानों का ज्ञापन लेकर समस्या के निदान का भरोसा दिया।
विज्ञापन



बीहड़ पट्टी में छुट्टा मवेशियों की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ब्लॉक क्षेत्र के जमालपुर गांव में छुट्टा मवेशियों के झुंड किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे परेशान जमालपुर गांव के 50 से अधिक किसान गुरुवार को राजपुर ब्लॉक में अफसरों को अर्जी देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। एक घंटे तक कोई भी अधिकारी किसानों की समस्या सुनने नहीं पहुंचा। इससे नाराज किसान बीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

यहां मौजूद सुधीर कुमार, तार बाबू, अनंत राम, रामस्वरूप, शिवसागर लाल, प्रेमदत्य, देवेंद्र कुमार, सुभाष कटियार, राकेश बाबू समेत कई किसानों ने बताया कि जमालपुर गांव के आसपास छुट्टा मवेशियों की तादाद बढ़ती ही जा रही है।

क्षेत्र के किसान रात-दिन फसलों की रखवाली कर रहे है। उसके बावजूद छुट्टा मवेशियों के झुंड खेतों में खड़ी फसलों को चट कर जा रहे है। बुधवार को सिकंदरा एसडीएम से मिलकर समस्या बताई थी। एसडीएम ने बीडीओ को किसानों के बात कर समस्या का हल निकालने के निर्देश दिए थे।


इस पर गुरुवार को वह लोग ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ को समस्या बताने आए थे। दो घंटे के इंतजार के बावजूद कोई अफसर किसानों की समस्या सुनने नहीं पहुंचा। इस पर धरना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम डॉ. पूनम गौतम ने ब्लॉक अफसरों को किसानों की समस्या सुनने के निर्देश दिए।

दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एडीओ राजेंद्र विश्वकर्मा से किसानों ने बताया कि जमालपुर गांव से पांचकिमी दूरी पर जैसलपुर गांव में सवा करोड़ की लागत से स्थाई गोशाला बनाई गई है। इसके अलावा निकटवर्ती महेशपुर गांव में भी गोशाला है उसके बाद भी छुट्टा मवेशियों को गोशाला नहीं भेजा जा रहा है।


किसानों का आरोप है कि ब्लॉक के अधिकारियों की तरफ से छुट्टा मवेशियों को संरक्षित किए जाने को लेकर फर्जी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही। एडीओ ने किसानों समझाकर शांत किया। बीडीओ गंगाराम ने बताया कि किसानों के हंगामे की सूचना मिली है शुक्रवार को गांव पहुंचकर किसानों से बात कर समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed