फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Farmers burnt stubble in three villages, fined, DD Agriculture and District Agriculture Officer also engaged in extinguishing the fire

Kanpur Dehat : तीन गांवों में किसानों ने जलाई पराली, लगा जुर्माना, डीडी कृषि व जिला कृषि अधिकारी भी आग बुझाने में जुटे

Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Farmers burnt stubble in three villages, fined, DD Agriculture and District Agriculture Officer also engaged in extinguishing the fire
पराली की आग बुझाते उप निदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पराली जलाने पर रोक है। सेटेलाइट से निगरानी हो रही है। किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी सरवनखेड़ा ब्लॉक में रविवार को पराली जलाने की दो घटनाएं हुईं, जबकि रसूलाबाद में एक किसान ने पराली जला दी।
विज्ञापन

इस बीच नहौली गांव में सत्यापन करने जाते समय कुरवा खर्द में पराली जलती देख उप निदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी खुद आग बुझाने में जुट गए। हालात बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी गई। इस पर माती से पहुंचे दमकल जवानों ने आग बुझाई। पराली जलाने के तीनों मामलों में किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा के गुजराई गांव में दयाशंकर ने हार्वेस्टर से धान की कटाई कराने के बाद पराली में आग लगा दी। सूचना पर उप कृषि निदेशक विनोद यादव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, कानूनगो हरिशंकर शुक्ला मौके पर पहुंचे। किसान को पराली जलाने पर लगी रोक के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। यहां बीस किसानों को पराली नहीं जलाने के संबंध में जानकारी दी गई। पराली को खाद बनाने के लिए डिकंपोजर वितरित किया गया। इसी दौरान सरवनखेड़ा ब्लॉक के नहोली गांव में पराली जलाने की सूचना मिली।
इस पर सभी अफसर सत्यापन के लिए निकल पड़े। रास्ते में कुरवा खुर्द गांव में खेत में पराली जलती देख कर उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी व अन्य अफसर आग बुझाने में जुट गए। इससे बगल में बबलू शुक्ला की धान की फसल बच गई।
हवा के साथ पराली की आग दूसरी तरफ बढ़ने लगी तो दमकल को सूचना दी गई। माती से फायर टैंकर लेकर पहुंचे जवानों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग काबू की। पराली जलाने पर किसान अशोक पर ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।

उधर, नहौली में पराली जलाने पर किसान नंदलाल यादव पर भी ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। उप निदेशक कृषि ने बताया कि लगातार किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed