फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Farmer hanged himself in thatch bat, family members cried

Kanpur Dehat : छप्पर की बल्ली में फंदा लगा किसान ने दी जान, बिलख पड़े परिजन

Mon, 01 Aug 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Farmer hanged himself in thatch bat, family members cried
डेरापुर। गलुवापुर गांव में रविवार को घर में रखे छप्पर की बल्ली में फंदा डालकर किसान ने जान दे दी। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गलुवापुर गांव निवासी बुद्ध प्रकाश (55) किसान थे। बेटे मुकेश, गोपी प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटा बेटा गोविंद गांव में रहकर खेती में हाथ बटाता है। कुछ दिन पूर्व बुद्ध प्रकाश की पत्नी गुड्डी देवी मायके उमरी बुजुर्ग चली गई थी।
विज्ञापन

इससे बुद्ध प्रकाश घर में अकेला था। गोविंद अपनी पत्नी के साथ घर के सामने फूस का घर बनाकर रहता है। रविवार देर शाम गोविंद घर पहुंचा और पिता को आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा तो छप्पर की बल्ली में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से पिता का शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। शव को फंदे से उतार कर पुलिस को सूचना दी। वहीं थाना प्रभारी गंगा सिंह व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फंदा लगाने की वजह साफ नहीं हुई है। उधर, मायके में पति की मौत की खबर पाकर गुड्डी देवी सन्न रह गई। वह बिलखने लगी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग उसे लेकर ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed