{"_id":"635c336bc1ab635e733be128","slug":"kanpur-dehat-farmer-dies-due-to-fever-in-madarpur-maitha-phc-in-charge-said-will-send-health-team-to-the-village-akbarpur-news-knp725411419","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: मदारपुर में बुखार से किसान की मौत, मैथा पीएचसी प्रभारी बोले, स्वास्थ्य टीम गांव भेजकर कराएंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: मदारपुर में बुखार से किसान की मौत, मैथा पीएचसी प्रभारी बोले, स्वास्थ्य टीम गांव भेजकर कराएंगे जांच
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद गुमसुम बैठीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। मदारपुर निवासी एक किसान की शुक्रवार को बुखार से मौत हो गई। जानकारी पर पीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य टीम गांव में भेजने की बात कही है। मदारपुर गांव निवासी शिवप्रकाश (35) खेतीबाड़ी करते थे। उसको कई दिनों से बुखार आ रहा था।
परिजनों ने शिव प्रकाश का स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को परिजन शिव प्रकाश को सीएचसी ले गए। वहां से डॉ. अंकिता ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में कुछ देर बाद इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। शिव प्रकाश का शव परिजन अस्पताल से घर लेकर पहुंचे तो पत्नी रामसखी, बच्चे हिमांशु व शिवानी दहाड़े मारकर रो पड़े।
विज्ञापन
मैथा पीएचसी के प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि शिवप्रकाश को बुखार आने पर शिवली सीएचसी से जिला अस्पताल भेजे जाने की जानकारी मिली थी। टीम को गांव भेजकर जांच कराई जाएगी।
गदाईखेड़ा गांव में 24 से अधिक लोग बीमार
पुखरायां। कस्बे के गदाईखेड़ा गांव में 24 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में है। वहीं, अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। गांव के सुनील सचान की पत्नी रीना सचान, पुत्र रोहन सचान, राजकुमार, उनकी पत्नी उमा देवी, कुंदनलाल की पत्नी कमलेश सचान, सुशील सचान, ईशांत सचान, अहम कुमार की पुत्री आरोही सचान, विनीत, आलोक का पुत्र आर्यन को दो दिनों से बुखार आ रहा है। वहीं, अमरौधा के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है। शनिवार को गांव में मेडिकल टीम को भेजकर ग्रामीणों का इलाज कर दवा दी जाएगी।