फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Farmer dies after getting trapped in a rotavator the accident occurred during field plowing

Kanpur Dehat: रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत, खेत जुताई के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 11 Dec 2025 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Dec 2025 11:46 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: रूरा थानाक्षेत्र में खेत जुताई करते समय किसान का संतुलन बिगड़ने से वह रोटावेटर में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Farmer dies after getting trapped in a rotavator the accident occurred during field plowing
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के काशीपुर सलेमपुर में बुधवार सुबह खेत जुताई के दौरान  रोटावेटर में फंसकर किसान रामगोपाल उर्फ कल्लू (25) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रामगोपाल अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की ओर गिरते हुए रोटावेटर में फंस गया। मशीन के चलते ही गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


आसपास मौजूद किसानों ने शोर मचाकर ट्रैक्टर बंद कराया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर रूरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा काम के दौरान लापरवाही से हुआ प्रतीत होता है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed