फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Farmer died due to vehicle collision on Sinkdara-Jhinjhak road

Kanpur Dehat : सिंकदरा-झींझक मार्ग पर वाहन की टक्कर से किसान की जान गई

Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Farmer died due to vehicle collision on Sinkdara-Jhinjhak road
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। सिंकदरा-झींझक मार्ग पर कौरु गांव के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने एक किसान को टक्कर मार दी। घायल किसान की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलपुर के कौरु जलालपुर गांव निवासी किसान सूरज प्रसाद (50) मंगलवार की सुबह घर से निकालकर सिंकदरा-झींझक मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान झींझक की तरफ से आए तेज रफ्तार वाहन ने सूरज को टक्कर मार दी और भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर परिजन घायल सूरज को सीएचसी हवासपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेश कटियार किसान के घर पहुंचे और दुखी परिजनों को सांत्वना दी। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किसान के बेटे शिवम ने हादसे की सूचना दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed