फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Family members sleeping at the farmer's house in Dayanatpur, thieves took 16 lakh goods

कानपुर देहात : दयानतपुर में किसान के घर पर सोते रहे परिजन, चोर ले गए 16 लाख का माल

Thu, 07 Jul 2022 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Family members sleeping at the farmer's house in Dayanatpur, thieves took 16 lakh goods
जांच करती फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वॉड। संवाद - फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर (कानपुर देहात)। चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सिकंदरा क्षेत्र के दयानतपुर गांव में मंगलवार रात चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी खोल कर घर के अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद कमरे में रखी आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 15 लाख के जेवर व 1.13 लाख रुपये नकद पार कर दिए। गृहस्वामी की सूचना के चार घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

दयानतपुर निवासी किसान प्रकाश नारायण मंगलवार रात खाना खाने के बाद परिजनों के साथ छत पर सोने चले गए थे। देर रात चोर घर के दरवाजे में अंदर की ओर लगी कुंडी खोल अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कमरे में रखी आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 15 लाख के जेवर व 1.13 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह उठने पर घर वालों को पशुबाड़े की तरफ का दरवाजा खुला व कमरे का सामान अस्तव्यस्त दिखा तो चोरी की जानकारी हुई।
प्रकाश नारायण के पुत्र विवेक ने बताया कि बिजली का बकाया बिल 90 हजार रुपये जमा करने और खेती की जरूरत के लिए रुपये घर में रखे थे। इसके साथ ही चोर करीब 15 लाख रुपये का जेवर भी समेट ले गए।
वहीं, गृहस्वामी की सूचना के चार घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रसधान चौकी इंचार्ज अवनीश वर्मा ने बताया कि फील्ड स्टाफ व डॉग स्क्वॉड बुलवाकर पड़ताल कराई गई है।

थानाध्यक्ष सिकंदरा रामगोविंद मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। बता दें कि सोमवार रात कस्बे में भूसा व्यापारी महबूब व किसान छेदीलाल के घर से भी चोरों ने करीब 24 लाख का माल पार कर दिया था। पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed