फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KANPUR DEHAT: Factory worker hanged himself

KANPUR DEHAT: फैक्टरी कर्मचारी ने गमछे से लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 12 Jun 2022 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Jun 2022 09:06 PM IST
सार

 फैक्टरी कर्मी की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
KANPUR DEHAT: Factory worker hanged himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में रनियां चौकी क्षेत्र के गोदनपुरवा गांव में फैक्टरी कर्मी ने शनिवार देर शाम अपने कमरे में फांसी लगा ली। रात में बहनोई ने फंदे से शव लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। फतेहपुर के चांदपुर गोहरारी निवासी मोहम्मद अली का छोटा बेटा नियामत अली (20) रनियां की एक फैक्टरी में काम करता था।

विज्ञापन


वह गोदनपुरवा में किराये का कमरा लेकर रहता था। इसी गांव में उसका बहनोई शकील भी रहता है। शनिवार की शाम उसने कमरे में गमछे का फंदा बनाकर टीन शेड के पोल के सहारे फांसी लगा ली। रात में उसे खाना खाने के लिए शकील बुलाने गया तो शव फंदे से लटका देखकर सन्न रह गया।
विज्ञापन


उसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार सुबह फतेहपुर से भाई हामिद व रहमद पहुंचे। हामिद ने पुलिस को बताया कि नियामत मुंबई के चिंबोर में मीट की दुकान चलाता था। वह 12 दिन पहले ही रनियां आकर फैक्टरी में काम करने लगा था। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed