फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Eye doctors will not be available in district hospital for two months, went to Madhya Pradesh for training

Kanpur Dehat : दो माह जिला अस्पताल में नहीं मिलेंगे आंख के डॉक्टर, ट्रेनिंग के लिए गए मध्यप्रदेश

Mon, 01 Aug 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Eye doctors will not be available in district hospital for two months, went to Madhya Pradesh for training
कानपुर देहात। जिला अस्पताल के नेेत्र रोग विशेषज्ञ दो माह की ट्रेनिंग के लिए मध्यप्रदेश गए हैं। वहीं, एक चिकित्सक के स्थानांतरण के बाद उनकी जगह भेजे गए दूसरे डॉक्टर ने अब तक ज्वाइनिंग नहीं ली है। इससे दो माह तक मरीजों को अस्पताल में आंख के डॉक्टर नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में नेत्र रोग से जुड़े करीब 100 मरीज हर रोज आते हैं। इनके उपचार के लिए यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जयवर्धन व डॉ. आर मिर्जा की तैनाती थी। शासन से कुछ दिन पहले डॉ. आर मिर्जा का तबादला गैर जनपद कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे मरीजों के उपचार का जिम्मा डॉ. जयवर्धन पर आ गया। अब शासन की ओर से उन्हें एक अगस्त से 30 सितंबर तक ट्रेनिंग के लिए मध्य प्रदेश भेजा गया है।
सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता ने उन्हें शुक्रवार को रिलीव भी कर दिया है। उधर, तबादले के तहत जिले में भेजे गए नए नेत्र रोग विशेषज्ञ ने अब तक ज्वाइनिंग नहीं की है। इससे सोमवार से ओपीडी में नेत्र रोग विशेषज्ञ का कमरा बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जयवर्धन को एक अगस्त से 30 सितंबर तक ट्रेनिंग के लिए मध्य प्रदेश भेजा गया है। नए नेत्र रोग विशेषज्ञ ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। मरीजों के उपचार के लिए दूसरे वैकल्पिक की व्यवस्था भी नहीं है। - डॉ.आरपी गुप्ता, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed