{"_id":"647b9b4585d923bb3f0325b4","slug":"kanpur-dehat-etawah-resident-constable-posted-in-police-line-dies-under-suspicious-circumstances-kanpur-news-c-12-1-267887-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस लाइन में तैनात इटावा निवासी सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस लाइन में तैनात इटावा निवासी सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे और जांच की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गृह जनपद इटावा चले गए।
इटावा जिले के सैफई थानाक्षेत्र के सहसारपुर गांव निवासी चंद्रपाल (48) 1993 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। पिछले दो साल से वह कानपुर देहात की पुलिस लाइन में तैनात थे। वह पुलिस लाइन की बैरक में ही रहते थे।
शनिवार की सुबह चंद्रपाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर एएसपी राजेश पांडेय समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और जांच की। वहीं, सूचना पर पत्नी कमला देवी समेत परिवार के तमाम लोग प्रधान पवन यादव के साथ कानपुर देहात के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और बिलख पड़े।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद चंद्रपाल का शव पुलिस लाइन ले जाया गया और सलामी दी गई। इसके बाद परिजन सरकारी वाहन से शव लेकर इटावा चले गए। चंद्रपाल पिता हाकिम सिंह की इकलौती संतान थे।
दो साल पहले हाकिम सिंह की मौत हो गई। इसके बाद से परिवार की पूरी जिम्मेदारी चंद्रपाल पर थी। चंद्रपाल लीवर संक्रमण की बीमारी से परेशान थे। एसपी बीबीजीटीएस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सिपाही की मौत की वजह साफ हो सकेगी।