फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Electricity of thousands of houses going off due to fault, people got upset

कानपुर देहात : फाल्ट के कारण गुल रही हजारों घरों की बिजली, लोग हुए परेशान

Mon, 24 Jan 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Electricity of thousands of houses going off due to fault, people got upset
जैनपुर उपकेंद्र में खराब फीड़र मशीन की मरम्मत करते कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जैनपुर उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में रविवार सुबह धमाका हो गया। फाल्ट से एक हजार घरों की बिजली करीब सात घंटे गुल रही। वहीं दूसरे वैकल्पिक फीडर से एक घंटे बाद जिला अस्पताल व माती मुख्यालय की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

उधर, रसूलाबाद में बिल्हौर रसूलाबाद विद्युत लाइन में फाल्ट के चलते कस्बे सहित कई मोहल्लों में 12 घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब पांच हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जैनपुर उपकेंद्र में इनकमिंग फीडर में रविवार सुबह साढ़े नौ बजे धमाका हो गया। उपकरण जलने से माती मुख्यालय, जिला अस्पताल, जैनपुर यूपीएसआईडीसी कॉलोनी व इंडस्ट्रियल फीडर बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय व जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए वैकल्पिक फीडर का सहारा लेना पड़ा। करीब एक घंटे बाद दूसरी इनकमिंग से माती मुख्यालय व जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
लेकिन इंडस्ट्रियल फीडर व जैनपुर यूपीएसआईसी कॉलोनी की बिजली गुल रही। इंडिस्ट्रियल फीडर बंद होने से पांच फैक्टरियां व जैनपुर यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में करीब एक हजार घरों की बिजली गुल रही।

विद्युत कर्मियों ने शाम तक फीडर के फाल्ट को दुरुस्त किया। इसके बाद करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब सात घंटे बाद बिजली आने पर लोगों को राहत हुई।
एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि बारिश होने की वजह से फीडर में नमी आने से फाल्ट हुआ। शाम को इनकमिंग फीडर दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed