{"_id":"64d29dfcd85e037c1f080a18","slug":"kanpur-dehat-eight-hundred-private-schools-remained-closed-in-protest-against-the-arrest-of-the-principal-and-teacher-in-azamgarh-kanpur-news-c-220-1-akb1002-1477-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आजमगढ़ में प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में बंद रहे आठ सौ निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आजमगढ़ में प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में बंद रहे आठ सौ निजी स्कूल
विज्ञापन
कानपुर देहात। आजमगढ़ की घटना में प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के आठ सौ निजी स्कूल मंगलवार को बंद रहे।
स्कूल स्टाफ ने बांह पर काली पट्टी बांधकर बिना जांच गिरफ्तारी पर विरोध जताया। इधर कानपुर देहात प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
आजमगढ़ में चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल की छात्रा की संदिग्ध हालात में बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी की है। बिना जांच के प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी से निजी स्कूलों की यूनियन ने विरोध जताया है।
इसी को लेकर जिले में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से जुड़े करीब दो सौ निजी स्कूलों के साथ अन्य छह सौ निजी स्कूल बंद रहे। पहले से ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई। कई स्कूलों में स्टाफ पहुंचा और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय यादव ने कहा कि सांकेतिक विरोध दर्ज कराया गया है। पहले जांच की जानी चाहिए थी। बिना जांच गिरफ्तारी ठीक नहीं है। एसोसिएशन के मैनेजर संतोष कुमार यादव ने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। यहां वाइस प्रेसीडेंट आलोक पोरवाल, जनरल सेक्रेटरी सुधीर कांत अवस्थी, वाइस मिनिस्टर सुनील कुमार व शुभम त्रिवेदी मौजूद रहे।