{"_id":"63a219ec4f82376b686786ab","slug":"kanpur-dehat-eight-days-after-the-balwant-murder-case-posting-of-in-charge-in-shivli-and-raniya-police-station-akbarpur-news-knp7345793145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : बलवंत हत्याकांड के आठ दिन बाद शिवली और रनियां थाने में प्रभारी की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : बलवंत हत्याकांड के आठ दिन बाद शिवली और रनियां थाने में प्रभारी की तैनाती
विज्ञापन
कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड के आठ दिन बाद शिवली और रनियां थाने के साथ मैथा चौकी में नए प्रभारी की तैनाती की गई है। इसके अलावा एसपी सुनीति ने कई और इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
एसपी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह को थाना शिवली व अनिल कुमार को रनियां थाना प्रभारी बनाया गया है। मंगलपुर में इंस्पेक्टर क्राइम रहे संजेश कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।
वर्तमान प्रभारी को एएसपी का वाचक नियुक्त किया गया। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह को प्रभारी मीडिया सेल तो आनंद यादव को चौकी दस्तमपुर बनाया गया है। दस्तमपुर चौकी प्रभारी रहे रामपुत्र को थाना सट्टी भेजा गया।
विज्ञापन
लाइन से दरोगा प्रभात सिंह को चौकी मुंगीसापुर, वहां प्रभारी रहे भगवान सिंह को थाना सिकंदरा, पुलिस लाइन से दरोगा चिंतन कौशिक को थाना भोगनीपुर, अनुज अवस्थी थाना सिकंदरा भेजा गया। कांधी चौकी प्रभारी पंकज कुमार को संदलपुर चौकी दी गई।
उनकी जगह बाघपुर चौकी से अमरेंद्र प्रताप को भेजा गया। सिकंदरा थाने में तैनात दरोगा विकल्प चतुर्वेदी को बाघपुर चौकी दी गई। राकेश बहादुर को थाना भोगनीपुर से मैथा चौकी, शिवली थाने के एसएसआई यतेंद्र कुमार को मंगलपुर थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया । प्रभारी न्यायिक सम्मन सेल से बलबीर सिंह को थाना देवराहट, अभिषेक यादव को सट्टी थाने से थाना शिवली भेजा गया है।