फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: Duplicate water manufacturing factory of reputed company raided, 500 bottles seized, case registered

kanpur dehat : नामी कंपनी का डुप्लीकेट पानी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, 500 बोतलें जब्त, केस दर्ज

Wed, 03 Aug 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: Duplicate water manufacturing factory of reputed company raided, 500 bottles seized, case registered
फैक्ट्ररी में जांच करने पहुंचे कंपनी के कर्मचारी व पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर में नामी कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट पेयजल बोतलें तैयार करने वाली एक फैक्टरी का खुलासा हुआ है। मंगलवार को कंपनी के सेल्स ऑफिसर ने पुलिस की टीम के साथ फैक्टरी में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान फैक्टरी से पांच सौ पानी की बोतलें मिलीं। इन पर लगा रैपर नामी कंपनी के उत्पाद से मिलता-जुलता मिला। मामले में अकबरपुर थाना पुलिस ने फैक्टरी के प्रोपराइटर आशीष गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में एक नामी कंपनी पैक पानी की बोतल का उत्पादन करती है। कंपनी के कानपुर क्षेत्र के सेल्स मैनेजर ऋषि कुमार बाजपेई ने बताया कि उनकी कंपनी के नाम से रनियां की एक फैक्टरी में पैक पानी की बोतल तैयार किए जाने की खबर मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने पुलिस अफसरों को सूचना दी। मंगलवार को रनियां पुलिस के साथ अकबरपुर स्थित एक फैक्टरी में छापा मारा। वहां उनकी कंपनी के नाम के डुप्लीकेट रैपर लगी पैक पानी की सैकड़ों बोतलें मिलीं। पुलिस ने इन पानी की बोतलों को जब्त कर लिया है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर अकबरपुर स्थित पैक पानी की बोतल का उत्पादन करने वाली फैक्टरी में छापा मारा गया। यहां पर कंपनी के डुप्लीकेट रैपर लगी पानी की 500 बोतलें मिली हैं।
गुजरात की कंपनी क्लीयर नाम से पैक पानी की बोतल का उत्पादन करती है। वहीं, अकबरपुर स्थित फैक्टरी में ऑल क्लीयर नाम से पैक पानी की बोतल तैयार की जा रही थी। नियमानुसार रैपर में जिस जगह ऑल लिखा जाना चाहिए, वहां नहीं लिखा था।

इस मामले में सेल्स मैनेजर ऋषि कुमार की तहरीर पर अकबरपुर स्थित फैक्टरी के प्रोपराइटर स्वरूप नगर कानपुर नगर निवासी आशीष गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed