फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Dumper carrying soil trampled farmer, family members and villagers created ruckus for 12 hours

Kanpur News: मिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने किसान को रौंदा, परिजनों व ग्रामीणों ने 12 घंटे किया हंगामा

Wed, 27 Sep 2023 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Dumper carrying soil trampled farmer, family members and villagers created ruckus for 12 hours
शिवली। सुनवरसा गांव में मंगलवार की सुबह मिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने एक किसान को रौंद दिया। इससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने 25 लाख रुपये मुआवजे और खनन ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग कर 12 घंटे तक शव को घटनास्थल से उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन


एएसपी राजेश पांडेय के समझाने पर परिजन माने। रेलवे का काम करा रहे ठेकेदार ने मृतक के आश्रितों को आठ लाख रुपये की मदद दी है। इस दौरान सुबह चार से शाम चार बजे तक ग्रामीणों का हंगामा चलता रहा। इस बीच किसी ने पत्थर फेंक दिया तो पुलिस जीप का शीशा टूट गया।
विज्ञापन


मैथा चौकी के कैरानी गांव में मिट्टी खनन कर रेलवे गोदाम के निर्माण के लिए जा रही है। मिट्टी खनन में लगे डंपर सुनवरसा गांव होकर आते जाते हैं। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे मिट्टी लेकर निकल रहे डंपर ने खेत पर जा रहे आकाश प्रजापति (19) को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी बीच मैथा चौकी प्रभारी राम सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

हंगामे की खबर पाकर शिवली थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह कई चौकियों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं जानकारी पर सीओ रसूलाबाद तनु उपाध्याय, तहसीलदार पवन कुमार व एसडीएम जितेंद्र कटियार भी गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने अपनी मांगें रखी।

एएसपी के समझाने पर परिजन मान गए। रेलवे का काम करा रहे ठेकेदार ने आठ लाख रुपये की मदद मृतक के परिजनों दी है। सीओ ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है। हंगामे के दौरान शिवली, रनियां व रसूलाबाद थाने का पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा।




रात में हो रहे खनन पर उठे सवाल

खनन के लिए अनुमति तो ली गई थी पर नियमों की अनदेखी की जा रही थी। रात में लगातार खनन हो रहा था। ग्राम प्रधान टिल्लू पाल ने बताया कि खनन से सड़क खराब होने के चलते ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे। खनन में लगे डंपर के चालक मनमाने ढंग से वाहन चलाते हैं। इससे धूल उड़ने से परेशानी होती है। कई बार डंपर चालक पशुओं को भी टक्कर मार चुके हैं।





आकाश ही चलाता था घर का खर्च

आकाश की मां की कई साल पूर्व मौत हो चुकी है। पिता छोटेलाल प्रजापति मानसिक रूप से कमजोर है। आकाश ही बटाई पर खेतीबाड़ी कर घर का खर्च चलाता था। एक छोटा भाई सोनू व बहन गोल्डी है। आकाश की असमय मौत से सभी दुखी दिखे। एसडीएम जितेंद्र कटियार ने बताया कि नियमानुसार सरकारी मदद मृतक के परिजनों की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed