{"_id":"628e7e3e59098b079e44ad81","slug":"kanpur-dehat-due-to-rain-there-was-enough-moisture-in-the-fields-for-other-crops-including-moong-urd-farmers-happy-akbarpur-news-knp6988615104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : बारिश से मूंग, उर्द समेत अन्य फसलों के लिए खेतों में हुई पर्याप्त नमी, किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : बारिश से मूंग, उर्द समेत अन्य फसलों के लिए खेतों में हुई पर्याप्त नमी, किसान खुश
विज्ञापन
खेत में लगी मूंग की फसल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। धूप से झुलस रही फसलों को लेकर चिंतित किसानों को पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते राहत मिल गई है। बारिश से मक्का, उर्द, मूंग व ढैंचा आदि फसल की भरपूर सिंचाई हो गई है। वहीं, अब किसानों ने धान की नर्सरी के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है।
इस साल अप्रैल के पहले सप्ताह से ही धूप तेज होने लगी थी। गेहूं की मड़ाई के बाद खाली हुए खेतों में किसानों ने जायद की मक्का, मूंग, उर्द व ढैंचा की बोआई कर दी थी। अब उन्हें फसल को बचाने के लिए महंगा डीजल खरीदकर पंपिग सेट के सहारे सिंचाई करनी पड़ रही थी।
मक्का, मूंग व उर्द की फसल में दाने लगने के समय खेतों में पर्याप्त नमी की जरूरत रहती है। करीब 20 दिनों से फसलों को प्रचंड धूप का सामना करना पड़ रहा था। इधर बीते शनिवार से इंद्रदेव मेहरबान हुए और रुक-रुककर कई दिनों से बारिश हो रही है।
विज्ञापन
इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से उर्द, मूंग समेत अन्य फसलों को काफी नमी मिल गई है। हालांकि बारिश के साथ आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
रुक-रुककर हो रही बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। इससे जायद की उर्द, मूंग समेत अन्य फसलों को काफी फायदा हुआ है। किसान अब धान की नर्सरी तैयार करने के लिए खाली पड़े खेतों की जुताई शुरू कर दें। - विनोद कुमार यादव उपकृषि निदेशक