फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Due to dispute with wife and in-laws, youth hanged himself, dead body found hanging on tree

Kanpur News: पत्नी व ससुरालवालों से विवाद के चलते युवक ने लगाया फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव

Mon, 01 May 2023 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Due to dispute with wife and in-laws, youth hanged himself, dead body found hanging on tree
रूरा। पत्नी और ससुराल वालों से हुए विवाद के चलते किसान के बेटे ने गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ में अंगौछे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन


रूरा के जौहर डगरहा गांव में रहने वाले उमाशंकर खेतीबाड़ी करते हैं। उनके तीन बेटे राजेश, धीरज व राजा (26) थे। राजा पिता और भाइयों के साथ खेती के काम में हाथ बंटाता था। परिजनों ने बताया कि राजा का पत्नी सपना से किसी बात पर पिछले दिनों विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इसकी खबर पाकर सपना के परिवार के लोग रविवार को घर आए थे। बातचीत के दौरान राजा का ससुराल वालों से भी विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद राजा घर से खेत जाने की बात कहकर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, खेत में नीम के पेड़ में अंगौछे से फंदा लगाकर जान दे दी। उधर से गुजर रहे लोगों ने राजा का शव फंदे से लटका देख परिजनों व पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची मां नन्ही देवी, पिता उमाशंकर, भाई राजेश व धीरज बिलख पड़े।



थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, दरोगा अनूप कुमार पांडेय व दिनेश कुमार भारती मौके पर पहुंचे और जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने पत्नी और ससुराल वालों से विवाद के चलते राजा के खुदकुशी करने की बात बताई है। प्रधान के पति विष्णु गौतम की तरफ से मिली सूचना दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed