फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Due to being four-lane Pukhrayan Bindki highway, development will take wings

कानपुर देहात ः पुखरायां बिंदकी राजमार्ग फोरलेन होने से विकास को लगेंगे पंख

Sat, 23 Apr 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Due to being four-lane Pukhrayan Bindki highway, development will take wings
फोर लेन बनाने के लिए प्रस्तावित राजमार्ग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। यूपी कैबिनेट ने पुखरायां से घाटमपुर, बिंदकी राजमार्ग को फोरलेन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे जिले में वाहनों का आवागमन बढ़ेगा। परिवहन की सुविधा बढ़ने के साथ देश के कई हिस्सों से सीधे जुड़ाव हो जाएगा। इससे पुखरायां क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा।
विज्ञापन

राजमार्ग प्राधिकरण ने कानपुर देहात, नगर व फतेहपुर को जोड़ने वाले 83 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। भोगनीपुर जिले का सबसे बड़ा चौराहा है। यहां से कई प्रांतों के लिए मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है। टू लेन होने की वजह से अक्सर इसमें हादसे होते हैं।
विज्ञापन

भोगनीपुर में चौराहे के आसपास भीड़भाड़ होने से अक्सर जाम लगता है। फोरलेन होने से सबसे पहले तो इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। साथ ही पुखरायां औद्योगिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र के विकसित होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बीहड़ पट्टी के गांवों की बेरोजगारी दूर होने की उम्मीद जगेगी। मूसानगर, बम्हरौली घाट, हलधरपुर, महेरा, सरायं, चपरघटा, नगीना मोड़, फत्तेपुर, नगीना बांगर समेत कई गांवों के लोगों को नजदीक रोजगार के लिए मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed