फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat drone

ड्रोन कैमरे से हुई सोशल डिस्टेंसिंग की निगरानी

Thu, 16 Apr 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat drone
रसूलाबाद में ड्रोन से होती निगरानी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रसूलाबाद में बिना मास्क और ग्लब्स पहने खाद्य सामग्री बेचने में सात दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक जिले में लॉकडाउन उल्लंघन में 344 एफआईआर दर्ज कर 873 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 2660 वाहनों का चालान कर 143 सीज किए गए हैं। अवैध शराब बिक्री में 25 एफआईआर दर्ज कर 39 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को रसूलाबाद में ड्रोन कैमरे से नगरीय क्षेत्र की निगरानी की गई। बैंकों में भीड़ जुटी देख लोगों को एनाउंस कर दूर-दूर बैठाया गया। एसडीएम अंजू वर्मा, सीओ रामशरण सिंह, प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय व ईओ संजय पटेल ने रसूलाबाद नगर और ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर घरों में ही रहने की लोगों से अपील की। सीओ ने कस्बे में मास्क व ग्लब्स पहने बिना सब्जी, फल व खाद्य सामग्री बेच रहे सात दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि लॉकडाउन के बाद लोगों से घरों में रहने की लगातार अपील की जा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद भी कुछ लोग घूमने के लिए निकल रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। लॉकडाउन शुरू होने से 15 अप्रैल तक 344 एफआईआर दर्ज की गई। वहीं महामारी अधिनियम के तहत 280 एफआईआर हुई हैं। 6275 कोरोना वारियर्स बनाए गए हैं। उनकी मदद लेकर बाहर से आने वालों पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि में शराब बिक्री पर प्रतिबंध था। इसके बाद भी अवैध रूप से बिक्री करने में 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास 506 लीटर कच्ची शराब, 851 क्वाटर, 74 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आकस्मिक सेवाओं के लिए 244 वाहनों को अनुमति दी गई है। 2206 पुलिस कर्मियों के मोबाइल में अरोग्य सेतु एप अपलोड करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed