फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : DM issued notice to former head for embezzlement of 20.42 lakhs in Manethu village of Sarwankheda

Kanpur Dehat : सरवनखेड़ा के मनेथू गांव में 20.42 लाख के गबन में डीएम ने पूर्व प्रधान को जारी किया नोटिस

Fri, 21 Oct 2022 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : DM issued notice to former head for embezzlement of 20.42 lakhs in Manethu village of Sarwankheda
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक की मनेथू ग्राम सभा में दो वर्ष पहले हुई शिकायत की जांच में तत्कालीन प्रधान की ओर से 20.42 लाख रुपये का गबन करने का खुलासा हुआ है। मामले में डीएम ने पूर्व प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मनेथू गांव के मजरा खनपना निवासी राम भरोसे व पुत्तन सिंह ने दो मार्च 2020 को डीएम को शपथ पत्र देकर वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 में खड़ंजा, नाली, इंटरलॉकिंग का कार्य कराए बिना भुगतान कराने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसमें हैंडपंप रिबोर कराए बिना धन निकालने व वित्तीय वर्ष 2011-12 में आवास का लाभ ले चुके दो महिला लाभार्थियों को पति के नाम पर फिर से आवास देने और बिना शौचालय बनवाए भुगतान करने का भी जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। टीम ने अप्रैल 2020 में इसकी जांच की। इसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान प्रतिभा सिंह को 20 लाख 42 हजार 693 रुपये के अनियमित भुगतान का दोषी पाया गया।

तब से दबा मामला अब डीएम नेहा जैन के सामने आया तो उन्होंने पूर्व प्रधान प्रतिभा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ अभिलाष बाबू राजपूत ने बताया कि जांच में प्रधान की ओर से गबन करने का खुलासा हुआ था। प्रधान को नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा है। समय रहते जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed