फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Achyut Brahmadham Akhand Paramdham Ashram, said the government is doing all-round development of the state

Kanpur Dehat : अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम आश्रम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बोले प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही सरकार

Fri, 04 Nov 2022 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Achyut Brahmadham Akhand Paramdham Ashram, said the government is doing all-round development of the state
मूसानगर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम आश्रम में चल रहे भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने गुरु महाराज अच्युतानंद शास्त्री के चित्र का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास करा रही है। यहां उन्होंने तीन कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत मार्गदर्शक होते हैं। संतों का मूल उद्देश्य यही है कि वह लोगों का मार्ग दर्शन करें। समय-समय पर ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि केंद्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण से लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पारदर्शिता के साथ प्रदेश में गरीब तक विकास की योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं। आवास योजना से सबी को घर व हर घर जल पेयजल योजना से शुद्ध पानी मिल रहा है।
भाजपा सरकार ने हर घर में शौचालय बनाने का काम किया है। उपमुख्यमंत्री ने आश्रम में स्थित शिव तालाब, कृपालपुर में मनरेगा के तहत पार्क निर्माण व सराय में पेयजल के लिए बन रही पानी की टंकी का शिलान्यास किया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, राजेंद्र निषाद, विजय सोनी, विद्यासागर त्रिपाठी, नीरज पांडेय, राजेेंद्र अग्रवाल, अखिलेश सोनकर ने उनका स्वागत किया। वहीं, मौके पर डीएम नेहा जैन, एसपी सुनीति, सीडीओ सौम्या पांडेय, बीएसए रिद्धी पांडेय, भोगनीपुर एसडीएम अजय कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed