फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat dengu

नसरतपुर गांव में एक और डेंगू का मरीज मिला

Fri, 11 Oct 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat dengu
भटौली में फागिंग करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अब अकबरपुर के नसरतपुर गांव में एक और डेंगू का मरीज मिला है। इससे गांव में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को गांव में फॉगिंग और दवा का छिड़काव किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने कहा कि गांव के अन्य किसी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर में सोमवार को डेंगू के छह मरीज मिले थे। बुधवार को पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन में डेंगू की चपेट में आ गए थे। रूरा के भटौली गांव में तीन लोगों में डेंगू के लक्षण मिले थे। गुरुवार को नसरतपुर के राज कुमार को डेंगू होने की पुष्टि हुई। इस पर स्वास्थ्य टीम ने पूरे गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई। टीम की ओर से ग्रामीणों को साफ-सफाई पर ध्यान रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि राज कुमार के अलावा गांव में अन्य बुखार से पीड़ित लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। अन्य किसी में डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। राज कुमार अपना उपचार कानपुर के निजी अस्पताल में करा रहे हैं। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि जिले में कहीं पर भी डेंगू का मरीज मिले तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed