{"_id":"6276d1e2866101632b628f5d","slug":"kanpur-dehat-dead-body-of-a-youth-resident-of-chirana-village-found-hanging-from-a-tree-akbarpur-news-knp6955042109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : पेड़ पर फंदे से लटका मिला चिराना गांव निवासी युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : पेड़ पर फंदे से लटका मिला चिराना गांव निवासी युवक का शव
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली के चिराना गांव में घर से खेत गए युवक ने जामुन के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने शव देख सूचना परिजनों को दी। पुलिस से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चिराना गांव निवासी रामऔतार का पुत्र विकास (21) रनियां की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
शनिवार सुबह गांव के बाहर लगभग आधा किलोमीटर दूर खेत के बीच में लगे जामुन के पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका दिखा। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिलखने लगे।
विज्ञापन
कोतवाल अकबरपुर विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने बताया है कि मृतक अविवाहित था और किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी के बाद वह घर से चला गया था।