{"_id":"637b23dce0d1b66f294364e9","slug":"kanpur-dehat-dead-body-of-a-youth-found-under-the-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: पुल के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: पुल के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 21 Nov 2022 12:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Nov 2022 12:40 PM IST
सार
कानपुर देहात में पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के मुगल रोड सेंगुर नदी चपरघटा पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। घटनास्थल का सीओ ने मौका मुआयना किया। सुबह टहलने निकले लोगों ने पुल के नीचे युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी महेंद्र पटेल ने बताया कि आसपास के लोगों को बुलाकर युवक को शव को दिखाया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक ब्लैक पैंट, ब्लू टीशर्ट पहने हुए है। चप्पल जूता नहीं पहने है। चोट के कहीं कोई निशान नहीं मिले हैं। देखने में 30 से 35 साल की उम्र का प्रतीत हो रहा है। ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा लगा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक तनु उपाध्याय ने बताया कि शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन