फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Dead body of a youth found under the bridge

Kanpur Dehat: पुल के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 21 Nov 2022 12:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Nov 2022 12:40 PM IST
सार

कानपुर देहात में पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Dead body of a youth found under the bridge
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के मुगल रोड सेंगुर नदी चपरघटा पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। घटनास्थल का सीओ ने मौका मुआयना किया। सुबह टहलने निकले लोगों ने पुल के नीचे युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


थाना प्रभारी महेंद्र पटेल ने बताया कि आसपास के लोगों को बुलाकर युवक को शव को दिखाया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक ब्लैक पैंट, ब्लू टीशर्ट पहने हुए है। चप्पल जूता नहीं पहने है। चोट के कहीं कोई निशान नहीं मिले हैं। देखने में 30 से 35 साल की उम्र का प्रतीत हो रहा है। ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा लगा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक तनु उपाध्याय ने बताया कि शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed