फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Dead body of a young man found hanging in Bijhara village of Derapur

Kanpur News: डेरापुर के बिजहरा गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 25 Jun 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Dead body of a young man found hanging in Bijhara village of Derapur
डेरापुर। थानाक्षेत्र के बिजहरा गांव स्थित घर पर अकेले युवक का शव शनिवार को बरामदे में फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बिजहरा गांव निवासी मौजीलाल पत्नी के साथ कुछ दिन पहले किसी रिश्तेदार के घर कानपुर नगर गए थे। घर पर छोटा बेटा अजय कुमार (30) अकेले था। शुक्रवार की रात वह घर में सोने गया पर शनिवार की सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन


इस पर पड़ोसियों ने उसे आवाज दी पर कोई प्रतिक्रया नहीं मिली। इस पर पड़ोसी किसी तरह दरवाजा खोलकर घर के अंदर पहुंचे तो अजय का शव बरामदे की छत पर लगे कुंडे में तार के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डेरापुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी दस्तमपुर अनिल कुमार ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराएं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


विवाद के बाद 15 दिन पहले पत्नी चली गई थी मायके
ग्रामीणों के अनुसार अजय का पत्नी निर्मला से किसी बात को लेकर 15 दिन पूर्व वाद विवाद हो गया था। इस पर निर्मला बेटी नंदनी, आरती व बेटे बबलू को लेकर मायके चली गई थी। अजय का एक भाई जगदीश बंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि दूसरा भाई बालमुकुंद हत्या के एक मामले में लंबे समय से जेल में बंद है। माता-पिता कानपुर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed