फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Dead body of a young man found hanging from a tree, he was sad after the death of his wife

Kanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी की मौत के बाद से था दुखी

Fri, 22 Sep 2023 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Dead body of a young man found hanging from a tree, he was sad after the death of his wife
राजपुर। सट्टी क्षेत्र के पचलक गांव में नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। आसपास के खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों का कहना है कि पत्नी के वियोग में युवक ने जान दी है।
विज्ञापन



पचलक गांव निवासी विजय प्रकाश के बेटे बाबू सिंह (35) का शव गुरुवार को उसके खेत की मेड़ पर लगे पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला। शाम को खेतों पर फसलों की रखवाली करने गए किसानों ने शव लटकता देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पिता विजय प्रकाश, मां माया देवी बेटे का शव देख बिलखने लगे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच की। विजय प्रकाश ने बताया कि आठ साल पहले बाबू सिंह की पत्नी राखी की जाहगीरपुर गांव के सामने सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के वियोग में बाबू सिंह दुखी रहता था। उसका दस साल का बेटा दिव्यांशु अक्सर मां के बारे में पिता से पूछता था। अवसाद में आकर बाबू सिंह ने खुदकुशी की है। थानाध्यक्ष शिवशंकर ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed