फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Dead body of a farmer who came from Bilhaur to sell watermelon found on Rasdhan bridge

Kanpur News: बिल्हौर से तरबूज बेचने आए किसान का रसधान पुल पर मिला शव

Thu, 08 Jun 2023 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Dead body of a farmer who came from Bilhaur to sell watermelon found on Rasdhan bridge
सिकंदरा। थानाक्षेत्र के रसधान पुल पर मंगलवार को एक किसान तरबूज की बिक्री करने के बाद सो गए। सुबह वह मृत अवस्था में मिले। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेरापुर निवासी किसान के रिश्तेदार को बुलाकर शिनाख्त कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के बिर्रा खासपुरा निवासी किसान गंगा महेश (65) रसधान कस्बे में लगने वाली मंगलवार की बाजार में तरबूज बेचने आए थे। रात में वह घर न जाकर रसधान पुल पर ही सो गए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब काफी देर नहीं उठे तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन करके रिश्तेदार डेरापुर के पवनई निवासी विपिन कुमार को जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर उन्होंने किसान की शिनाख्त अपने मौसा गंगा महेश के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौसा खेती किसानी करके अपना जीवन यापन करते थे। मौत की सूचना से परिजन बिलख पड़े। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया गया कि विपिन कुमार की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed