{"_id":"651338d118822225c1007e04","slug":"kanpur-dehat-dead-bodies-of-two-brothers-found-drowned-in-the-river-the-accident-happened-during-idol-immersion-kanpur-news-c-220-1-akb1004-3360-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नदी में डूबे दोनों भाइयों के शव मिले, प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नदी में डूबे दोनों भाइयों के शव मिले, प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा
विज्ञापन
झींझक। गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान सोमवार को नदी में डूबे दो पारिवारिक भाइयों के शव मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के पैतृक गांव परौख में खेरे पर स्थित शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। इसका विसर्जन 27 सितंबर को होना था, लेकिन सोमवार की शाम गांव के युवक बिना किसी को बताए ही पंडित पुरवा व धौकलपुरवा के बीच नदी में प्रतिमा विसर्जित करने पहुंच गए।
जहां परौंख गांव निवासी राजेश सिंह का बेटा अंकित उर्फ सौरभ (18) व उसका पारिवारिक भाई श्याम प्रताप उर्फ पुत्तू (25) नदी में डूब गए। वहां मौजूद युवाओं की सूचना पर पहुंचे सीओ डेरापुर शिव ठाकुर, एसडीएम शालिनी उत्तम, थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश कराई थी।
विज्ञापन
रात तक दोनों भाइयों का पता नहीं चल पाया था। मंगलवार की सुबह पहुंची एसडीआरएफ टीम ने घंटों मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नाव घाट पर दोनों भाइयों के शव खोज निकाले।
थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम की मदद से दोनों भाइयों के शव तलाश लिए गए है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।