फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Cyber thugs are demanding money from Inter students, say absent, tell DIOS, avoid thugs

Kanpur News: अनुपस्थित बता इंटर के छात्रों से साइबर ठग मांग रहे रुपये, डीआईओएस बोलें, ठगों से बचें

Wed, 12 Apr 2023 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Cyber thugs are demanding money from Inter students, say absent, tell DIOS, avoid thugs
पुखरायां। इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों को फोन कर साइबर ठग अनुपस्थित बताकर रुपये मांग रहे हैं। इसके साथ ही अच्छे अंकों से पास कराने की गारंटी देकर भी दस से बीस हजार रुपये तक मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुखरायां के पटेल नगर निवासी उपेंद्र मिश्र ने बताया कि बेटे वैभव ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। उनके फोन पर मोबाइल 9707398816 से कॉल आया। दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि वह यूपी बोर्ड से बोल रहा है और उनका बेटा फिजिक्स में अनुपस्थित है।
विज्ञापन


वहीं, बेटे ने सभी पेपर देने की बात कही। इसी तरह गौर गांव निवासी सर्वेश तिवारी ने बताया कि उनके मोबाइल पर 8981529632 नंबर से कॉल आई। उसने बेटे निखिल के फिजिक्स में अनुपस्थित होने और खर्चा देकर पास कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बीस हजार रुपये मांगे। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक अचल कुमार मिश्र ने इसकी जानकारी पर पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि अभिभावक इस तरह के मामलों में साइबर ठगों से बचें।ऐसा कोई भी फोन आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सूचना दें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed